शर्मनाक: शादी से पहले ही कर दी मंगेतर ने यह शर्मनाक हरकत

Wednesday, May 27, 2015 - 05:09 AM (IST)

रेवाड़ी(वधवा): मंगेतर के साथ दुष्कर्म करने के मामले में मॉडल टाऊन थाना पुलिस ने बीती रात आरोपी सराय बलभद्र निवासी योगेश को गिरफ्तार कर लिया है। जांचकत्र्ता मुकेश देवी ने बताया कि 25 मई को रामपुरा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाते हुए उक्त आरोपी पर अपनी पोती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। शिकायतकत्र्ता ने बताया कि उक्त आरोपी के साथ उसकी पोती के रिश्ते की बात पक्की की गई थी। रिश्ते के समय यह शर्त भी रखी गई थी कि शादी 18 साल की उम्र होने के बाद ही की जाएगी।

रिश्ते की बात पक्की होने के बाद उक्त आरोपी नाबालिगा को बहला-फुसलाकर घुमाने फिराने के बहाने अपने साथ ले गया और कम्पनी बाग में किराए का मकान लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी नाबालिगा के साथ करीब 5-6 महीने से संबंध बनाता रहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर बीती रात ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया। 
Advertising