मंडप में दूल्हे को करीब से देख भड़की दुल्हन, किया शादी से इंकार

Tuesday, May 26, 2015 - 04:10 PM (IST)

नई दिल्ली: बैंडबाजे की धुन पर बाराती थिरक रहे थे तो दूल्हा देखने के लिए हर कोई आतुर था। इसी बीच जब दुल्हन की नजर दूल्हे पर पड़ी तो उसके पैरों तले जमीन निकल गई और उसने शादी करने से इंकार कर दिया। जानकारी मुताबिक घुंघटेर क्षेत्र के गढ़ी मजरे सिंगतरा के एक किसान ने अपनी चौदह वर्षीय बेटी की शादी देवा क्षेत्र के कैमाबाद निवासी 42 वर्षीय एक अधेड़ से तय की थी। रविवार को इनके यहां बारात आई थी।

इसी बीच शादी के लिए दूल्हे को मंडप के नीचे बुलाया गया। वहीं दुल्हन को भी मंडप के नीचे लाया गया। शादी की रस्म शुरू होती इससे पहले दुल्हन की नजर दूल्हे पर पड़ी उसने देखा कि वह उससे तीन गुना ज्यादा बड़ा है। बस फिर क्या था दुल्हन भड़क उठी और उसने शादी करने से इंकार कर दिया। घरवालों ने लड़की को बहुत समझाया लेकन वह नहीं मानी। आखिरकार लड़के वालों को बिन दुल्हन के ही वापस आना पड़ा। 

Advertising