कश्मीर: सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, जवान घायल, आतंकी ढेर (देखिए तस्वीरें)

Monday, May 25, 2015 - 03:51 PM (IST)

जम्मू कश्मीर: आतंकवादी कश्मीर में पूरी तरह से सक्रिय दिख रहे हैं। दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों ने दूसरी घटना को अंजाम दिया है। सुबह सोपोर में इकरा कम्यूनिकेशन पर गोलीबारी की और उसके बाद दक्षिण कश्मीर के ही यरीपोरा क्षेत्र में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया।

मिली जानकारी के अनुसार सेना की एक आरआर पर आतंकवादियों ने गोलियां चलाई। इमें एक जवान घायल हो गया है। हाल ही में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के दो जवालों को मार दिया था जबकि उससे पहले पुलिस पार्टी पर भी हमला किया था जिसमें पुलिस के जवान मारे गए थे। अमरनाथ यात्रा नजदीक आने के साथ ही कश्मीर में आतंक ी हमलों में वृद्धि हुई है।
 

Advertising