दहेज की खातिर विवाहिता को दी खौफनाक सजा

Sunday, May 24, 2015 - 05:16 AM (IST)

सोनीपत: जटवाड़ा में घर के अंदर फंदे पर लटके मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। मामले को लेकर महिला के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था। उधर, पुलिस ने शनिवार को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। शहर के जटवाड़ा की रहने वाली निशा (26) का शव पुलिस ने शुक्रवार शाम उसके घर पर फंदे से लटका बरामद किया था। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया।

मामले को लेकर निशा के पिता मूलरूप से अटायल फिलहाल फैंड्स कालोनी, रोहतक निवासी जगदीश ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसकी बेटी की फंदे पर लटकाकर हत्या की गई है। महिला थाना पुलिस ने जगदीश के बयान पर पति सुशील, सास मुखत्यारी देवी, जेठ कृष्ण व जेठानी मोनिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। महिला थाना प्रभारी प्रमिला ने बताया कि महिला उत्पीडऩ को सहन नहीं किया जाएगा। पुलिस टीम जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।
Advertising