पहले किशोरी से करता रहा दुष्कर्म, जब हुई गर्भवती तो...

Sunday, May 24, 2015 - 05:15 AM (IST)

रेवाड़ी: धारूहेड़ा के सैक्टर-6 के एक मकान में रह रहे किराएदार ने पड़ोस में रहने वाली 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसे गर्भवती कर फरार हो गया। वह उसके साथ पिछले 2 साल से दुष्कर्म कर रहा था। पिछले डेढ़ माह से किशोरी के पेट में लगातार दर्द रहने पर जब उसे परिजन डाक्टरों के पास  लेकर गए और उसका अल्ट्रासाऊंड किया तो पता चला की वह गर्भवती है। पीड़ित किशोरी मूलरूप से यू.पी. की रहने वाली है और यहां पर किराए के मकान पर परिजनों के साथ रह  रही है।

आरोप है कि पड़ोसी मिथुन निवासी बिहार मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। जब गर्भवती होने का भेद खुला तो वह फरार हो गया। पीड़िता को रेवाड़ी से दिल्ली रैफर किया गया था। जहां डाक्टरों ने एक छोटी-सी किशोरी को गर्भवती पाया तो इसकी सूचना रेवाड़ी पुलिस को दी। डाक्टरों द्वारा जान बचाने के लिए आप्रेशन से गर्भ गिराया गया लेकिन उसकी हालत अभी भी गम्भीर बनी हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Advertising