तस्वीरों में देखें धरती से विलुप्त हुए ये प्राणी, कभी दिखते थे ऐसे

Saturday, May 23, 2015 - 08:44 PM (IST)

दिल्ली. धरती के इतिहास पर को देखा जाए तो आज के युग में कई प्राणी विलुप्त हो गए हैं। धरती से डायनोसोर की तरह कई प्राणी विलुप्त हो गए हैं। इन प्राणी को बचाने के लिए मनुष्य भी कोई मदद नहीं कर सका। ऐसे कई जीव थे धरती पर जो समय के साथ-साथ खत्म हो गए या खत्म हो रहे हैं। 
 
ये प्राणी जो विलुप्त हो गए
1 . होमो लोरेसिएन्सिस (हॉबिट)
गंभीर दिखने वाला ये इंसान 2003 में इंडोनेशियाई द्वीप पर मिला। यह केवल एक मीटर लंबा था और जेआरआर टल्कियेन की लॉर्ड ऑफ द रिंग्स कहानी में हॉबिट जैसा दिखता था। इसलिए इसे हॉबिट कहा जाता है। शायद यह आधुनिक मनुष्य से अलग प्रजाति का था। धरती पर दोनों ही रहते थे। करीब 15,000 साल पहले हॉबिट प्रजाति ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 
 
2. ब्रैकियोसॉरस
ब्रैकियोसॉरस नाम का ये प्राणी 15 करोड़ वर्ष पहले धरती से विलुप्त हो चुका था। शाकाहारी ब्रैकियोसॉरस धरती पर रहने वाली सबसे बड़ी प्रजातियों में से एक था। पूरे आकार का डायनोसोर बनने में इसे 10 से 15 साल लगते थे। खूब भूख और बढिय़ा मैटाबोलिज्म वाला ये प्राणी 13 मीटर ऊंचा और इससे दुगना बड़ा होता था।  
 
3 .क्वागा
क्वागा घोड़े और जेबरा का मिक्स दिखने वाला ये जानवर असल में एक जेबरा है। दक्षिण अफ्रीका जेबरा की ये एक उप प्रजाति है। लोग इसका शिकार करते और खाने में इसकी टक्कर थी पालतू जानवरों से।  क्वागा 1883 में धरती से खत्म हो गया था। 
 
4. थाइलैसिन
थाइलैसिन  कुत्ते या भेडिय़े जैसा दिखने वाला ये प्राणी तस्मानियाई भेडिय़ा या तस्मानियाई टाइगर कहलाता था। पेट पर झोली लेकर चलने वाला ये थाइसैलिन हाल के दौर में मांस खाने वाला सबसे बड़ा जानवर था। ऑस्ट्रेलिया का जानवर तस्मानिया के द्वीप पर मिला। यहां आने वाले लोगों ने और उनके कुत्तों ने इसे जीने नहीं दिया। इस कारण 1930 के दशक में ये प्राणी खत्म हो गया था।
 
5. ऊनी मैमथ
ऊनी मैमथ आइस एज में जिंदा रहने के लिए वुली मैमथ की खाल बहुत ऊनी होती थी। ये हाथी भी आज के हाथी जितने ही बड़े होते थे। हालांकि ये पांच हजार साल पहले धरती से खत्म हो गए। कारण गर्म होता वातावरण और हमारे पूर्वज शिकारी थे।
 
6. साइकोपाइज एलिगांस
समंदर में रहने वाले ये जानवर करीब दो लाख सत्तर हजार साल रहे. लेकिन अचानक 25 करोड़ साल पहले सारे के सारे खत्म भी हो गए. अब ये सिर्फ जीवाश्म ऑक्शन वाली वेबसाइटों पर ही दिखाई देते हैं.
 
7. इंड्रीकोथेरियम
आधुनिक राइनोसॉरस के पड़ पड़ दादा बहुत ही बड़े होते थे। करीब 20 टन के ये बड़े भारी प्राणी शाकाहारी थे। जिंदा रहने के लिए इन्हें बहुत घास, पत्तियों की जरूरत होती। ये मध्य एशिया के जंगलों में राज करते थे। ये मेगा राइनो जंगल खत्म होने के बाद दो करोड़ तीस लाख साल पहले खत्म हो गए थे। 
 
8 . एंट्रोडेमस
इस भयानक फोटो के साथ तो इसे जुरैसिक पार्क फिल्म में जगह मिल जानी चाहिए थी लेकिन मिली नहीं। यह पश्चिमी अमेरिका में 15 करोड़ साल पहले दादागिरी करता था। खाद्य श्रृंखला में यह सबसे ऊपर होता था।
 
9. पैसेंजर पिजन
ये है मार्था, पैसेंजर कबूतर. इसे जॉर्ज वॉशिंगटन की पत्नी के नाम पर ये नाम मिला है। सिनसिनाटी जू में कबूतर की ये प्रजाति 1914 में इस कबूतर के साथ खत्म हो गई। इंसान ने इनके रहने के जंगल खत्म कर दिए और फिर इनका भी शिकार किया था।
 
Advertising