अन्ना हजारे की 8 साल पुरानी कार हुई नीलाम

Sunday, May 17, 2015 - 04:50 PM (IST)

मुंबई: अन्ना हजारे की आठ साल पुरानी एसयूवी आज एक नीलामी में नौ लाख रुपए से अधिक में बिकी। इस वाहन का इस्तेमाल हजारे ने कई आंदोलनों के समय किया था।  हजारे के साथी दत्ता अवारी ने कहा कि अहमदनगर के निवासी प्रवीण उर्फ अतुल लोखांडे ने महिंद्रा स्कार्पियो को 9,11,000 रुपए में खरीदा। लोखांडे के अलावा 14 अन्य लोगों ने नीलामी में हिस्सा लिया। नीलामी के बाद अवारी ने कहा कि अब हजारे के लिए इनोवा कार खरीदी जा सकती है।  

 
उन्होंने पहले कहा था, ‘‘अन्ना को नए वाहन की जरूरत है क्योंकि वह पीठ में दर्द की समस्या से पीड़ित हैं और वह आठ साल पुरानी एसयूवी में सफर कर रहे हैं।’’  एसयूवी का स्वामित्व हजारे के स्वामी विवेकानंद क्रुतुदंता निधि के पास था। 

 

Advertising