पति की प्रेमिका को मारकर पहुंची थाने, बोली- लो मार आई चढ़ा दो मुझे फांसी

Saturday, May 16, 2015 - 05:53 PM (IST)

भिंड: सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य के मौसेरे भाई बेताल सिंह की पत्नी सुनीता ने महिला की लोहे के सब्बल बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद सुनीता खुद ही थाने पहुंची और पुलिसकर्मियों से कहा, लो मार आई चढ़ा दो मुझे फांसी। जानकारी मुताबिक सुनीता के पति बेताल सिंह की गांव में ही रहने वाली एक विधवा औरत से नाजायज संबध थे। बुधवार रात बेताल केशोबाई को अपने घर ले आया। पत्नी सुनीता ने इस बात का विरोध किया तो बेताल ने उसकी पिटाई कर दी। 
 
पति के किसी दूसरी औरत के साथ संबध को सुनीता बर्दाश्त न कर पाई और वह शुक्रवार सुबह घर से लोहे का सब्बल लेकर केशोबाई के घर पहुंच गई। जहां उसने सब्बल से केशोबाई के सिर पर कई वार किए। चीखों के आवाज सुनकर आस-पास के लोग इक्ट्ठा हो गए और उन्होंने तुरंत केशोबाई को अस्पताल ले गए जहां खून ज्यादा बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई।

केशोबाई की हत्या के बाद सुनीता ने अपना जुल्म कबूल कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने सुनीता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने वो सब्बल भी बरामद कर ली है जिससे सुनीता ने केशोबाई की हत्या की थी। 

 

Advertising