नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर छात्रा से किया दुष्कर्म

Friday, May 08, 2015 - 05:54 AM (IST)

रोहतक(का.प्र.): गांव किलोई में स्कूल जा रही एक 10वीं की छात्रा को एक युवक बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठा ले गया। उसके बाद आरोपी ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी उसे स्कूल के बाहर छोड़ गया और जाते-जाते जहर की शीशी दे गया और कहा अगर जहर नहीं पिया तो वह उसे मार देगा। डर के चलते छात्रा ने जहर निगला तो परिजनों ने उसे पी.जी.आई. में भर्ती करवाया। 10वीं की छात्रा को सोनीपत का एक लड़का स्कूल के सामने से बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर अनजान जगह पर ले गया। उसके बाद जब उसे होश आया तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।

शोर मचाने पर आरोपी उसे स्कूल के बाहर छोड़ गया और उसे जहर की शीशी देकर कहा कि इसे पीकर मर जाना नहीं तो वह उसे मार डालेगा। उसके बाद उसने घर जाकर जहर पी लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे पी.जी.आई. में भर्ती करवाया। जब पीड़िता को वीरवार को होश आया तो उसने सारी जानकारी परिजनों को बताई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Advertising