पन्ना में बस खाई में गिरी, गिरते ही लगी आग, 50 लोगों की मौत

Monday, May 04, 2015 - 07:19 PM (IST)

पन्ना. मध्यप्रदेश के पन्ना में एक निजी बस के खाई में गिर जाने के कारण 50 लोगों की मौत की सूचना है। इस दुर्घटना में 12 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। घटना पन्ना जिले के पांडव फाल्स के निकट हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खाई में गिरने के बाद बस में आग लग गई जिसके चलते कई लोग झुलस गए। ये बस छतरपुर से सतना जा रही थी। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी के मुताबिक अबतक 15 शवों को निकाला जा चुका है।
 
उन्होंने बताया कि सभी शव बुरी तरह से झुलस गए थे। वहीं, 13 ऐसे लोग हैं जो आग से मामूली रुप से झुलसे हैं उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग लगने के कारणों की वजह के बारे में निश्चित तौर पर कुछ न बोलते हुए अधिकारी ने कहा कि पुल से 16 फुट की उंचाई से गिरने के चलते बस का पेट्रोल टंकी फट गई जिसके चलते बस में आग लगी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पन्ना बस हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि बेहद दुखद है बस दुर्घटना। हादसे में मारे गए लोगों की शांति के लिए प्रार्थन करता हं। घायल जल्द से जल्द ठीक हो। 

 

Advertising