वीडियो क्लिप के जरिए ब्लैकमेल कर महिला से करता रहा बलात्कार

Sunday, May 03, 2015 - 09:17 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर सात क्षेत्र में एक महिला को वीडियो क्लिप के जरिए ब्लैकमेल कर उससे बलात्कार करने के मामले में एक पुजारी को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने आरोप लगाया कि राजेश पांडेय नाम के पुजारी ने करीब पांच साल पहले इस घटना का वीडियो भी बनाया और वह वीडियो क्लिप लीक करने की धमकी देकर उसका बार-बार यौन उत्पीड़न कर रहा था।  बताया जा रहा है कि पीड़िता रोहिणी सेक्टर सात में अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती है।

दरअसल महिला ने पास के एक मंदिर के पुजारी पांडेय से अपनी घरेलू समस्याओं के समाधान के सिलसिले में बात की। एक दिन पांडेय कुछ पूजा पाठ के नाम पर उसे अपने घर ले गया और उसका कथित रूप से बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि आरोपी तभी से पीड़ित का उत्पीड़न कर रहा था और कथित वीडियो क्लिप इंटरनेट पर डालने की धमकी दे रहा था।

 

 

Advertising