ये हैं दुनिया की सबसे तेज चलने वाली Top Bikes!
punjabkesari.in Saturday, May 02, 2015 - 10:58 PM (IST)

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें बाइक्स का शौंक है और हवा से बातें करना पसंद है तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही बाइक्स लेकर आए हैं जो हवा से बातें करवाने के साथ-साथ इनकी स्पीड भी इतनी है कि एक बार तो इसे पढ़ कर आप भी चौंक जाएंगे। आईए जानते हैं ऐसी ही टाॅप पांच बाइक्स के बारे में जो है सबसे तेज :-
5. Yamaha YZF R1 : 186 mph (297 km/h)
जापानी कंपनी यामाहा का YZF R1 विश्व के सबसे लोकप्रिय बाइक्स में से है। इसमें इन्क्लिनेड पैरेलल 4-सिलिंडर, 20 वाल्वस, DOHC, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है जो 186 mph (297 km/h) की रफ्तार से चल सकता है।
4. Honda CBR1100XX Blackbird : 190 mph (310 km/h)
होंडा भी जापानी कंपनी है जिसका CBR1100XX सबसे तेज बाइक्स में से है। इसमें स्पीड 190 mph (310 km/h) है। इस बाइक में 1137cc का फोर सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है जो 6 स्पीड गियर बाक्स के साथ काम करता है।
3. MTT Turbine Superbike Y2K : 227 mph (365 km/h)
इस सुपर बाइक में रॉयल रॉयस 250-C20 टर्बो शाफ्ट इंजन लगा है जो बाइक को 227 mph (365 km/h) की टाॅप स्पीड पर पहुंचाता है और यह 320 हॉर्स का पावर पैदा करता है।
2. Suzuki Hayabusa : 248 mph (397 km/h)
इस लिस्ट में एक और जापानी कंपनी भी है। सुजुकी का हायाबूसा एक समय में सबसे लोकप्रिय था और अब भी यह बाइक कम नहीं है। टाॅप स्पीड की बात करें तो इसमें 1340cc का 4 स्ट्रोक, फोर सिलेँडर, लिक्विड-कूल्ड, DOHC, 16 वाल्व का इंजन काम करता है जो 248 mph (392 km/h) की गति पर दौड़ता है।
1. Dodge Tomahawk : 350 mph (560 km/h)
पहले स्थान पर यह लिमिटेड एडिशन बाइक है जिसमें 10 सिलिंडर, 90 डिग्री वी-टाइप इंजन लगा है। यह 350 mph (560 km/h) की रफ्तार पर दौड़ सकता है।