शर्मनाक: अल्ट्रासाऊंड करवाती महिला का बनाया अश्लील एम.एम.एस.

Friday, May 01, 2015 - 04:31 AM (IST)

हिसार: अब तक निजी होटलों और मॉल्स में गुप्त कैमरे से महिला की शर्मसार करने वाली तस्वीरें कैद होने की बातें सामने आ रही थीं मगर अब अस्पताल में भी इस तरह के दुष्कृत्य सामने आने लगे हैं। ऋषि नगर स्थित निजी अस्पताल में वीरवार को आज एक महिला ने खुद की आपत्तिजनक वीडियो बनाते मोबाइल फोन को पकड़ा। महिला के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए। यह करतूत अस्पताल के किसी स्टाफ कर्मचारी की है या किसी अन्य की। इस बारे कोई खुलासा नहीं हो सका है। उधर, पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि मामला सामने जरूर आया है मगर संबंधित चौकी के पास अभी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार ऋषि नगर स्थित एक नामी अस्पताल में एक महिला अल्ट्रासाऊंड करवा रही थी। इस दौरान अचानक उसकी नजर एक मोबाइल फोन पर पड़ी जिसका मुंह उसके पेट की तरफ रखा हुआ था। इसके बाद महिला ने शोर मचा दिया। महिला के शोर मचाने के बाद उसके साथ आया व्यक्ति और अन्य लोग इकट्ठा हो गए। मोबाइल फोन को जांचा गया तो उसकी रिकार्डिंग जारी थी। इस घटना के बाद अस्पताल आए लोगों में खासा रोष देखा गया।

आटो रिकार्डिंग में था फोन

बताया गया कि फोन को महिला के पेट की तरफ जिस समय रखा गया था, उसमें आटो रिकाॄडग की जा रही थी। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहे हैं कि अगर उसमें आटो रिकार्डिंग की जा रही थी तो यह कोई पहला मामला नहीं होगा। पुलिस अगर गहराई से जांच करे तो फोन के नम्बर से उसके असली मालिक तक पहुंचा जा सकता है। पुलिस अस्पताल में इस तरह की शर्मनाक करतूत करने वाले का पर्दाफाश कर सकती है।

Advertising