भारत नहीं करेगा ओलंपिक खेलों की मेजबानी : मोदी

Tuesday, Apr 28, 2015 - 12:30 AM (IST)

दिल्ली. ओलंपिक खेलों के लिए पहले अटकले लगाई जा रही थी, कि भारत 2024 में आलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा। लेकिन सोमबार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया है कि 2024 में भारत ओलंपिक खेलों की मेजबानी नहीं करेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत 2024 में ओलंपिक की मेजबानी नहीं करेगा। प्रधानमंत्री ने इसका प्रस्ताव रख दिया है। 
 
  मोदी की एक महीने की वेतन नेपाल भूकंप का पीड़ितों के लिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में आए हालिया भूकंप से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए आज प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में अपना एक महीने का वेतन दान किया।  लोकसभा के सदस्यों ने भी भूकंप प्रभावितों की सहायता के लिए एक महीने का वेतन दान करने का फैसला किया है। सरकार ने पहले ही एेलान किया है कि भूकंप में मारे गए लोगों के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो&दो लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। भूकंप में घायल हुए हर व्यक्ति को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।  
 
भूकंप में मारे गए लोगों के परिजन को राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से भी चार- चार लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। इस तरह कुल सहायता राशि छह लाख रुपए  हो गई है।  सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री विजय सांपला ने प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष के लिए मोदी को दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया। 
 
Advertising