नेपाल, पश्चिम बंगाल व देश के कुछ राज्यों में तूफान की संभावना

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2015 - 09:21 PM (IST)

पटना. मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक ए.के.सेन ने कहा है कि नेपाल और पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे बिहार के 16 जिलों में भारी वर्षा के साथ तूफान आने की संभावना है। इसकों लेकर उन जिलों में एलर्ट जारी कर दिया गया है। ये जानकारी उन्होंने बिहार में आज शाम को आए भूकंप के झटाके के बाद दी। आपको बता दें कि भूकंप से अब तक नेपाल में 4 हजार के करीब लोगों की मौत हो चुकी है, तथा हजारों घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, बिहार में भी अब तक भूकंप से 57 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 200 लोग घायल हुए हैं। 
 
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों  में तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश तेज तूफान के साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावा अगले 24 घंटे में राजस्थान में धूल भारी आंधी चलने की संभावना है। दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, केरल, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम,  तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, असम, मेघालय, मिजोरम, छत्तीसगढ, तेलंगाना, पूर्वी मध्य प्रदेश, रायलसीमा में बूंदाबांदी हुई।
 
पिछले 24 घंटे के दौरान जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़ और केरल के अधिकतर हिस्सों में तथा अरुणाचल प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, असम, मेघालय,नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिमी बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और अंडमान निकोबार के कुछ हिस्सो में बारिश हुई या फिर  गरज के साथ छीटें पड़े। इसके अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, कोकंण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा, रायलसीमा और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News