सेना भर्ती रैली के दौरान एक युवक की मौत

Monday, Apr 27, 2015 - 06:58 PM (IST)

जम्मू: सेना की भर्ती रैली के दौरान अचानक गिरने से 26 वर्षीय एक युवक की आज मृत्यु हो गई। यह घटना जम्मू कश्मीर के डोडा जिले की है। पुलिस ने बताया कि प्रादेशिक सेना की एक भर्ती रैली में स्क्रीनिंग के वक्त योगश्वर सिंह अचानक गिर गया। 
 
उसे एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत लाया हुआ घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या एेसा प्रतीत होता है कि युवक को दिल का दौरा पड़ा होगा। मृत्यु के कारण की जांच की जा रही है। प्रादेशिक सेना में 1305 रिक्त पदों को भरने के लिए सेना जम्मू कश्मीर के छह जिलों में भर्ती रैलियां कर रही है। 
 
Advertising