भूकंप की आंधी ने उड़ा दी लोगों की नींद, कुछ इस तरह गुजारी रात (देखें तस्वीरें)

Monday, Apr 27, 2015 - 11:46 AM (IST)

पटना. जाने भूकंप के बाद कितने सहमे लोग। शानिवार रात साढ़े 11 बजे। पटना के गांधी मैदान पर लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। वक्त था सोने का। यहां कुछ लोग कार में ही सो रहे हैं। कुछ दरी-चादर के साथ पहुंचे थे। कई लोगों ने पार्क के एक कोने में चादर डाल दी है और वहां सूबह का इंतजार करने लगे। इस दौरान लोगों में यह चर्चा का विषय बना रहा। चर्चा में भूकंप है...उसे लेकर डर है। वही डर, जिसने सबको बेघर किया हुआ है और जिस कारण यह रात गांधी मैदान में गुजारी जा रही है। इस दौरान गांधी मैदान के एक कोने में दोस्तों की महफिल जमी है। ताश की गडिड्यां फेटी जा रही हैं।
 
लोगों के मूड को भांपते हुए चायवाले ने फेरी लगानी शुरू कर दी है। कुछ लोग चाय पी रहे हैं। दूर कोने में एक बच्ची अपनी मम्मी से मच्छर काटने की शिकायत करते हुए रो रही है और मम्मी उसे बहलाने की कोशिश में जुटी हैं। कुछ लोग फोन पर बाते करते देखें गए। पार्क में कबड्डी का खेल भी इस दौरान देखने का मिला। कई लोग बता रहे हैं कि कुछ बच्चे फोन पर अपने रिश्तेदारों के साथ यह खुशियां बाट रहे हैं कि आज रात वे गांधी मैदान में सोएंगे..खुले आसमान के नीचे। शहर के ईको पार्क में बड़ी संख्या में लोगों ने रात गुजारी। इसके अलावा मोहल्लों के लोग भी घरों से निकलकर अपने नजदीकी पार्क में रात बिताए।

 

Advertising