दुल्हन शादी के मंडल के लिए तैयार और भाग गया दुल्हा

Sunday, Apr 26, 2015 - 11:14 PM (IST)

धार. धार में शनिवार को एक दुल्हा शादी से पहले लगन-मंडप छोड़कर भाग गया। काफी समय तक इंतजार करने के बावजूद जब वह नहीं लौटा तो दुल्हन और उसके परिजन थाने पहुंच गए। इसी दौरान दुल्हे के पिता व परिजन भी वहां आ गए। दुल्हन के परिजन इस बारे में मामला दर्ज करवाने पुलिस थाना पहुंच गए, इसी दौरान दुल्हे के परिजन भी पुलिस थाने में आ गए। काफी देर तक बहसबाजी के बाद मामला शांत हुआ तथा कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई। पुलिस थाने में दुल्हन खुद बोली मुझे शादी नहीं करना, दुल्हे को जेल भेज दो। घंटों तक थाने पर ड्रामा चलता रहा। थाने पर एफआईआर दर्ज करवाने को लेकर लंबी बहस के बाद दुल्हन अचानक गुस्से में आई। बोलने से रोक रहे परिजन को चुप कराते हुए उसने पूछा लड़के पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाएंगे, इसमें वह जेल तो जाएगा ना कुछ भी हो उसे जेल होना चाहिए। इस पर दूल्हा पक्ष के लोग कहने लगे, अभी वह कहां गया है कुछ पता तो लगने दो। हो सकता है वापस आ जाए। दुल्हन ने कहा वापस आ भी गया तो अब मैं उससे शादी नहीं करूंगी।

क्या है सारा मामला 
मामला यूं है कि इंदौर के रामबाग की लड़की की शादी धार के नापतौल विभाग से रिटायर के.एल. वर्मा निवासी भक्तामर कॉलोनी के पुत्र विजय से तय हुई थी। शनिवार को धार के राधिका गार्डन में शादी थी। दुल्हन पक्ष को दूल्हा पक्ष ने धार में ही कार्यक्रम के लिए बुलाया था। यहां का राधिका गार्डन बुक किया था। सारी तैयारियां हो चुकी थी। दुल्हन पक्ष शुक्रवार को धार आ गया लेकिन दूल्हे का पता नहीं था। शुरुआत में दुल्हन पक्ष अपने रिश्तेदारों को दूल्हे की दादी के निधन होने के चलते कार्यक्रम स्थगित होने जैसी बातें कहते रहे लेकिन शनिवार तक भी दूल्हा नहीं लौटा तो सच्चाई बताना पड़ी।

ढाई लाख खर्च किए दुल्हन पक्ष ने
दूल्हा पक्ष के कहने पर दुल्हन पक्ष धार से ही शादी करने को राजी हुआ। इसके लिए खर्च को लेकर सहमति बनी थी, जिसके तहत ढाई लाख रुपए दुल्हन पक्ष ने खर्च किए । लड़की के साथ भागने का अंदेशा-शादी के पूर्व भागा युवक सॉफ्टवेयर डेवलपर है। चर्चा में दुल्हन पक्ष ने अंदेशा जताया कि उसके साथ काम करने वाली एक लड़की को वह फ्रेंड बताता था। होने वाली पत्नी से भी इसी तरह परिचय कराया था। दुल्हन व उस लड़की के बीच फोन पर बातचीत होने की बात भी सामने आई।
 
 
 
आगे तस्वीरों में देखें पुलिस थाने की में क्या हुआ...

 

Advertising