चलती कार में महिला से किया सामूहिक बलात्कार

Sunday, Apr 26, 2015 - 01:02 PM (IST)

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक चलती कार में दो युवकों द्वारा महिला से सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

जानकारी मुताबिक महिला द्वारा दिए गए बयान के आधार पर थाना जानी पुलिस ने बताया कि थाना मवाना क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय महिला शनिवार को मेरठ शहर में दवाई लेने आई थी। दोपहर में घर लौटते समय बेगमपुल पर कार सवार दो युवकों ने उसे लिफ्ट के बहाने कार में बैठा लिया। उन्होंने रास्ते में उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद महिला बेहोश हो गई। 

इसी दौरान युवकों ने बेहोशी की हालत में उससे कथित तौर पर बलात्कार कर महिला को जानी नहर के पास फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवकों की शिनाख्त पीड़िता ने घाट गांव निवासी संजीव और मनोज के रुप में की है। महिला चार बच्चों की मां है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता की डॉक्टरी जांच कराई गई है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। 

 

 

Advertising