PM मोदी बोले, ‘मन की बात’ करने का नहीं कर रहा मन

Sunday, Apr 26, 2015 - 11:38 AM (IST)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर बोलतेे हुए कहा कि ‘मन की बात’ करने का मन नहीं कर रहा। नेपाल में भूकंप से भयंकर नुकसान हुआ और भारत नेपाल को हर संभव मदद करेगा। पीएम ने कहा कि मेरे प्यारे नेपाल के भाइयो-बहनो, हिन्दुस्तान आपके दु:ख में आपके साथ है। भूकंप ने पूरी दुनिया को हिला दिया।  पीएम मोदी की बातचीत के अन्य अंश:-

-भारत की दो बेटियों नेगौरवांवित किया। साइना बैडमिंटन में, सानिया टेनिस डबल्स में दुनिया में नंबर एक बनीं। सारी बेटियों को बधाई

- क्रिकेट सेमीफइनल में हारने पर हमारे खिलाडिय़ों के लिए जिस प्रकार के शब्दों का प्रयोग किया, जो व्यवहार किया अच्छा नहीं है।

-खिलाड़ी कभी हार गए हैं तो संकट की घड़ी में हमें उनका हौसला बुलंद करना चाहिये। जय और पराजय तो जिन्दगी के हिस्से होते हैं।

- हम संकल्प करें कि हमारे गांव में, नगर में, मोहल्ले में किसी के भी बेटी या बेटा, अनपढ़ न रहे।

- देश में कुछ परिवार हैं जो सर पे मैला ढोने को मजबूर हैं। आग्रह है कि हम आम्बेडकर जी की 125वीं जयन्ती पर इस कलंक से मुक्ति पाएं।

- हमारे इसी प्रयास के कारण दुनिया ने भारत के ‘सेवा परमो धर्म:’,की अनुभूति की है।

- यमन में हमने दुनिया के करीब 48 देशों के नागरिकों को बचाया था। पिछले दिनों विदेश में जहां भी गया सभी ने इसकी सराहना की।

- यमन में फंसे भारतीयों को निकालना भी कठिन था।

- एक सप्ताह की उम्र की एक बच्ची को जब बचा करके लाये तो ऐसा लग रहा था कि आखिर मानवता की भी कितनी बड़ी ताकत होती है।

- मानवता की अपनी एक ताकत होती है। सवा-सौ करोड़ देशवासियों के लिए नेपाल अपना है। 

- रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रिलीफ का काम भी चलाना है। रिहैबिलिटेशन का काम भी तो बहुत लम्बा चलेगा।

- हमारा सबसे पहला काम है बचाव कार्य, लोगों को बचाना। अभी भी मलबे में दबे हुए कुछ लोग जीवित होंगे, उनको जिन्दा निकालना है।

Advertising