जब श्मशान घाट में दाह संस्कार करने आए लोगों में मचा हंड़कंप और...

Sunday, Apr 26, 2015 - 10:32 AM (IST)

नगरोटा बगवां (कांगड़ा): हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के मटियारी स्थित श्मशान भूमि में उस समय हंड़कंप मच गया जब एक महिला के दाह संस्कार करने आए 40 से ज्यादा लोगों पर अचानक हमला हो गया। हमला इतना जोरदार था कि कोई बचने के लिए तालाब में कूद गया तो कोई गाड़ी में बंद हो गया।

जानकारी मुताबिक प्रत्यक्षदर्शी पंकज कुमार ने बताया कि दोपहर लगभग 12 बजे जब अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक हजारों की संख्या में मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई लोग समीप ही स्थित पानी के एक तालाब (नौण) में कूद गए। काफी देर के बाद कुछ लोगों ने खुद को कपड़ों से ढक कर श्मशानघाट में धुआं फैलाकर शव का अंतिम संस्कार किया।

इसके बावजूद दो लोग इतने घायल हो गए कि उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। इससे महिला के दाह संस्कार में भी काफी देरी हो गई। हमले के बाद लोग इतना डर गए गए कि दाह संस्कार में लकड़ी डालने के लिए शव के पास जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी। गौरतलब है कि श्मशानघाट के इस क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना है।

 
 
Advertising