वृक्ष लगाओ, दुल्हन ले जाओ...

Sunday, Apr 26, 2015 - 04:45 AM (IST)

कौशांबी : राम कृष्ण अपने पुत्र कारण दुखी हैं क्योंकि उसके खेत में महुआ के काफी पेड़ नहीं हैं। अपने पुत्र की शादी कर वधू घर लाने के लिए कम से कम 10 से 12 वृक्षों की जरूरत है। जब तक उसके खेत में इतने महुआ के वृक्ष नहीं हो जाते तब तक बेचारे पुत्रों को इंतजार करना होगा। महुआ बहुत काम का वृक्ष है। कौशांबी के कबाइली लोगों में इसका फूल हरमन प्यारा है। इसमें दवाई बनाने के गुण हैं और गांवों के लोगों में इसकी बहुत मांग है। 

एक स्थानीय किसान बेनी का कहना है कि इलाहाबाद के नजदीक के सारे गांवों में यह महुआ का वृक्ष एक स्टेटस सिम्बल भी है। वहां तो आम कहा जाता है 10 महुआ वृक्ष लगाओ दुल्हन ले जाओ। विवाह, शादियों में इसकी बहुत अहमियत है। इसकी बनी शराब का कोई रंग नहीं होता। विवाह के लिए लड़की-लड़के की ‘मैच मेकिंग’ वृक्षों की संख्या पर निर्भर करती है। 10 का जादुई आंकड़ा है।
 
Advertising