फिर कांपे दिल्ली और काठमांडू

Sunday, Apr 26, 2015 - 04:27 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधर: नेपाल और भारत में रात को एक बार फिर से भूकम्प के झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 4.7 मापी गई। इससे पूर्व पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल और दिल्ली सहित पूर्वोत्तर भारत में भूकम्प के झटके महसूस किए गए। 

आज प्रात: 11 बजकर 41 मिनट पर पहला भूकम्प का झटका महसूस किया गया। इसकी रिक्टर पर तीव्रता 5.0 मापी गई। इसके पश्चात भूकम्प का दूसरा झटका 12 बजकर 15 मिनट पर महसूस किया गया।
 
Advertising