कुमार विश्वास को दिखाए काले झंडे, AAP ने बताई बीजेपी की गुंडागर्दी

Saturday, Apr 25, 2015 - 02:31 PM (IST)

इंदौर: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में पिछले कई दिन से चल रहे जल सत्याग्रह के समर्थन के लिए आज इंदौर के रास्ते घोंगलगांव पहुंचे आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कुमार विश्वास को विरोध का सामना करना पडा। विश्वास को इंदौर में जगह जगह काले झंडे दिखाए गए।  आम आदमी पार्टी के मध्यप्रदेश सचिव अक्षय हुंका ने इस विरोध के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। 
 
हुंका ने इस विरोध को भाजपा की गुंडागर्दी बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और इसीलिए भाजपा विरोध कर रही है। भाजपा को किसान विरोधी पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि किसानों से मिलने जा रहे कुमार विश्वास और आप कार्यकर्ताओं को काले झंडे दिखाए जा रहे हैं। वाहनों पर डंडे से वार किए जा रहे हैं। 
 
घटना की जानकारी होने के बाद भी पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। वहीं घोंगलगांव पहुंचे कुमार विश्वास और पार्टी के कई कार्यकर्ता जल सत्याग्रहियों के समर्थन में पानी में भी उतरे।
 

 

Advertising