महानगरपालिका चुनाव में MIM ने सबको चौंकाया, 7 सीटों पर आगे

Friday, Apr 24, 2015 - 01:32 PM (IST)

मुंबई: महाराष्ट्र में नवी मुंबई और औरंगाबाद महानगरपालिका पर हुए चुनाव की मतगणना आज सुबह 10 बजे से जारी है। इस मतगणना में अब तक का सबसे बड़ा ुलटफेर देखने को मिल रहा है। जिसमें पहली बार चुनाव लड़ रही सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम ने औरंगाबाद में 7 सीटों पर बढ़त बनाकर सबको चौंका दिया है। 

 
अब तक हुई मतगणना के मुताबिक नवी मुंबई मनपा में शिवसेना को 3, बीजेपी को 1, कांग्रेस को 2, एऩसीपी को 3, और निर्दलीय को 1 सीट मिली है। वहीं नांदेड़ भोकर नगर परिषद में कंग्रेस को 7, बीजेपी को 2, एनसीपी को 2, और निदर्लीय को 2 सीटें मिली हैं। पुणे राजगुरु नगर परिषद में निदर्लीय को 5, भाजपा को 3 और कांग्रेस को 1 सीट मिली है। 
 
जबकि औरंगाबाद में एमआईएम 7 सीटों पर आगे चल रही थी। मुंबई मनपा की 111 और औरंगाबाद मनपा की 113 सीटों पर 22 अप्रैल को चुनाव हुए थे। आज सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हुई जो अब भी जारी है। हालांकि अभ इन सभी सीटों के चुनाव नतीजे आने बाकी हैं। 
Advertising