बारात के घर पहुंचते ही खुशिया बदली मातम में

Monday, Apr 20, 2015 - 04:09 AM (IST)

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के सुनगढी क्षेत्र में छज्जा गिरने से बारातियों समेत 25 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सुनगढ़ी क्षेत्र के राजीव कालोनी में शमशाद की बेटी की बारात आई थी और दुल्हन पक्ष की महिलाएं मकान के छज्जे पर खडे होकर बारात देख रही थी। 

क्षमता से अधिक महिलायें के एकत्र हो होने के कारण छज्जा गिर गया। हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिनमें से 16 गम्भीर रुप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। घायलों में कुछ बाराती भी शामिल हैं।  
Advertising