किसान को नहीं मालूम उनकी जमीन कब छीन ली जाएगी: राहुल गांधी

Sunday, Apr 19, 2015 - 04:30 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस युवराज राहुुल गांधी 59 दिनों के अज्ञातवास के बाद एक बार फिर राजनीति में ग्रैंड एंट्री करने वाले हैं। भूमि अधिग्रहण के बहाने कांग्रेस एक बार फिर अपनी जमीन तलाशने में जुट गई है तो राहुल अपनी छवि को सुधारने के लिए आज फिर से किसानों की हक की लड़ाई में शामिल हुए।

आज दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी किसानों की एक विशाल रैली को संबोधि‍त कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि किसान रैली में किसानों के संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में किसान, मजदूर घबराया हुआ है। उन्होंने कहा कि आज जब किसान सोता है तो उसे यह नहीं मालूम होता कि कल क्या होगा, कब उससे जमीन छीन ली जाएगी। इससे पहले देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने किसान रैली को संबोधित किया।

मोदी के विदेश दौरे की आलोचना
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में की विदेश यात्रा के दौरान पिछली सरकारों के संबंध में दिए गए बयानों की आलोचना करते हुए कहा कि यह देश के प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता। किसान खेत मजदूर रैली को संबोधित करते हुए कहा राहुल ने कहा कि मोदी ने हाल ही में अपनी विदेश यात्रा के दौरान कहा था कि वह देश में पिछले 50 वर्षों का कचरा साफ कर रहे हैं। विदेश में जाकर पिछली सरकारों के बारे में प्रधानमंत्री के ऐसा कहने से उन्हें दुख हुआ है।


मनमोहन सिंह- देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किसान रैली में बोलते हुए कहा कि राहुल के नेतृत्व में हम जरूर कामयाब होंगे। सिंह ने कहा कि 2013 का भूमि बिल किसानों के हित में था। उन्होंने कहा कि हमारे बिल के खिलाफ मोदी सरकार  आध्यादेश लेकर आई।

Advertising