आग लगाने के बाद महिला पति से लिपटी, महिला की मृत्यु

Saturday, Apr 18, 2015 - 07:18 PM (IST)

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में कल देर रात नाराज महिला ने आत्मघाती कदम उठाते हुए आग लगा ली और पति से लिपट गई जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस प्रवक्तता ने आज यहां बताया कि याकूबपुर निवासी वाहन चालक देवेश शुक्ला (32) देर रात घर पहुंचा तो पत्नी नीरज (28) नाराज हो गयी और झगडा करने लगी और कहा कि अगर समय से घर नहीं आये तो वह आग लगा लेगी। 

देवेश हंसी उड़ाते हुए कमरे से निकल आया। इसके बाद महिला ने मिट्टी का तेल उड़ेल कर खुद को आग लगा ली और पति के लिपट गई। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल में ले जाया गया। उपचार के दौरान नीरज की तडके मृत्यु हो गई जबकि देवेश की हालत गंभीर है। 
Advertising