स्कूली छात्रा को अगवा कर कई दिनों तक बनाया अपनी हवस का शिकार

Saturday, Apr 11, 2015 - 05:59 AM (IST)

फरीदाबाद(सूरजमल): सैक्टर-29 स्थित एक हॉस्टल में रहने वाली 6वीं कक्षा की स्कूली छात्रा को अगवा करने के बाद उसे कई दिनों तक अपनी हवस का शिकार बनाने वाले को जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देशराज चालिया की अदालत ने 7 साल की कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला पिछले करीब 6 महीने से अदालत में विचाराधीन था। अदालत में पेश मामले के मुताबिक सैक्टर 29 स्थित एक स्कूल एवं हॉस्टल के संचालक ने 13 अक्टूबर 2014 को यह मामला थाना सैक्टर 31 में दर्ज करवाया था।

उसने अपने बयान में कहा था कि अन्य बच्चों की तरह 13 साल की एक लड़की उनके स्कूल में पढ़ती है और हॉस्टल में रहती है। गत 12 अक्तूबर की रात को लड़की अचानक हॉस्टल से गायब हो गई। अगले दिन सुबह पता चलने पर उसने लड़की की काफी तलाश करवाई लेकिन पता न चलने पर पुलिस से शिकायत कर दी। खोजबीन करने के बाद पता चला कि गड्ढा कालोनी का रहने वाला नंदकुमार हॉस्टल की जाली काट कर लड़की को अगवा कर ले गया है। नंद कुमार कुछ दिनों पहले हॉस्टल में टाइल्स लगाने के लिए आया था। जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत कर दी।

कई दिनों की तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी नंद कुमार को गिरफ्तार लड़की को बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान लड़की ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन आरोपी उसे अगवा कर अपने कमरे में ले गया। जहां उसने डरा धमका कर बलात्कार कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे बिहार ले जाकर अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। आरोपी के पत्नी के विरोध करने पर आरोपी उसे यहां ले गया। यहां आने के बाद भी उसके साथ बलात्कार करता रहा।

Advertising