शादी की चाह में जान से हाथ धो बैठा

Thursday, Apr 09, 2015 - 03:16 PM (IST)

जम्मू कश्मीर: शादी की चाह किसे नहीं होती लेकिन इसे पूरा करने के लिए अगर जान ही न रहे तो..। जी हां। ऐसा ही कुछ शोपियां में सामने आया है। 28 वर्षीय युवक अब्दुल मजीद वागे के साथ हुआ।

उसी के गांव के दो भाईयों ने वागे को शादी करवाने का लालच देकर उससे रुपये ठगे और फिर कुल्हाड़ी से उसकी जान ले ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शोपियां के गांवबराख विदरेन गांव के युवक वागे को अब्दुल्ल हमीद शेख और मोहम्मद याकूब शेख ने शादी करवाने का वादा किया था। 

दोनों भाईयों ने वागे से पहले 35 हजार रुपये और फिर बीस हजार रुपये लिए और बाद में कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों शेख भाईयों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
 

Advertising