"सलमान के वकील ने ड्राइवर अशोक सिंह से बोलवाया झूठ"

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2015 - 08:59 PM (IST)

मुंबई: साल 2002 के हिट एंड रन मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आज मुंबई के सेशन कोर्ट में सुनवाई के दौरान ड्राइवर अशोक सिंह के बयान को अभियोजन पक्ष ने सिरे से खारिज कर दिया है। अभियोजन पक्ष ने सलमान के ड्राइवर पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। सलमान खान अशोक सिहं के जरिए केस में झूठी गवाही पेश करवा रहे हैं। अभियोजन पक्ष ने कहा कि सलमान के सरकारी वकीलों ने ड्राइवर अशोक सिंह को कोर्ट में झूठे बयान देने के लिए तैयार करवाया।

सलमान खान परिवार में 20 सालों से ड्राइवरी कर रहे अशोक सिंह ने पिछले महीने बयान दिया था कि उस दुर्घटना के लिए वह जिम्मेदार हैं। अभियोजन पक्ष ने कहा कि सलमान के ड्राइवर ने जिस वक्त गुनाह को कबूल किया है वह पूरी तरह से संदेह के घेर में है। अभियोजन पक्ष ने अशोक सिंह के कबूलनामे के वक्त को कटघरे में खड़ा किया। कोर्ट में पहले की सुनवाई में अभियोजन पक्ष ने साफ कहा था कि 2002 में फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर कार सलमान ने चढ़ाई थी। इसमें एक आदमी की मौत हो गई थी और चार जख्मी हुए थे।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News