हैरानीजनक: यहां शरीर में छेद कर हाेता है चेचक का इलाज

Monday, Apr 06, 2015 - 05:49 PM (IST)

बैतूल: चेचक जैसे अत्यंत संक्रामक रोग के बारे में ताे अाप सभी ने सुना ही हाेगा। इस राेग में इंसान के पूरे शरीर पर दाने उभर अाते है और यह काफी कष्टदायक हाेता है। लेकिन मध्य प्रदेश में चेचक का इलाज करने के लिए एक अनाेखा तरीका अपनाया जाता है, जाेकि सुनने भी काफी दर्दनाक लगता है। लेकिन यहां के लाेग इस बीमारी से बचने के लिए यह तरीका अपनाते है।

दरअसल, यहां पर चेचक से बचने के लिए  शरीर को छेदने की सदियों पुरानी परंपरा है। जानकारी के मुताबिक, यह परंपरा हर साल ''हनुमान जयंती'' के अवसर पर की जाती है, जाेकि भगवान हनुमान का जन्म दिवस हाेता है। स्थानीय लाेगाें के मुताबिक,  बैतूल जिले में "चैत्र पूर्णिमा" पर, जाेकि  हिंदू पंचांग के अनुसार आम तौर पर मार्च या अप्रैल में अाता है। 

इसमें अपने परिवार काे इस बीमारी से बचाने के लिए लाेग अपने शरीर काे छिदवाते है। एक ग्रामीण रूप राव के अनुसार, इस अनुष्ठान से उनका पिरवार रोगों से बचता है, इसलिए ग्रामीणों इसे धूमधाम मनाते है। 

Advertising