जाने के भारत के दस सबसे सुंदर किले के बारे में (देखें तस्वीरें)

Sunday, Apr 05, 2015 - 07:49 PM (IST)

 दिल्ली. प्राचीन काल में बनाए गए देश में किले आज भी राजाओं की यादों को ताजा करते हैं। भारत के इतिहास में आज भी ये किले यहां राज करने वाली कई सुल्तातों की बची हुई निशानियों को याद करवाते हैं। आक्रमणकारियों से बचने के लिए दुर्गम जगह पर मौजूदगी, बेहतरीन रहस्यमयी बनावट और भव्यता ने भारत के किलों को पूरी दुनिया में शोहरत दिलाई है। आज भी इन किलो में हजारों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।

 
जाने भारत के दस सबसे बड़े किले
 
1 पन्हाला का किला. 
पन्हाला का किला का महाराष्ट के कोल्हापुर जिले में स्थित है। इस किले का निर्माण 12वीं सदीं में राजा भोज ने करवाया था। आक्रमणकारियों से बचने के लिए इस किले को अधिक ऊंचाई पर बनाया गया था। इस किले को आकार त्रिकोण जैसा है।  यह किला यादवों, बहिमनी, आदिलशाही के अधीन रहा और बाद में इस किले को शिवाजी ने अपना मुख्यालय बना लिया था।
 
2 सिंधुदुर्ग. 
सिंधुदुर्ग किला मुंबई से 400 किलोमीटर की दूरी पर समुद्र के बीच में बनाया गया  था। इस किले का निर्माण शिवाजी ने 1664 से 1667 के बीच किया था। यह किला अपनी खूबसूरती की वजह से आज भी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। कर्टे द्वीप पर बने इस किले को 100 पुर्तगाली वास्तुविज्ञों से बनवाया गया था। 
 
3 गोलकोंडा किला. 
यह किला आंध्रप्रदेश की राजधानी हैदराबाद से 11 किलोमीटर की दूरी पर है। इस किले का निर्माण काकतिया राजाओं ने करवाया था। इस किले की भव्यता और सुंदर संरचना देखते ही बनती है। इसे किले को हैदराबाद के सात आश्चर्यों में से एक माना जाता है। इस कारण आज भी यहां पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है।  
 
4 कांगड़ा किला.
 कांगड़ा किला हिमाचल प्रदेश में स्थित है। इस किले का निर्माण कांगड़ा के शाही परिवार ने कराया था। यह किला दुनिया के सबसे पुराने किलों में से एक है, जबकि यह भारत का सबसे पुराना किला है। इसी किले के भीतर ब्र्रजेश्वरी का मंदिर है। यहां आज भी राजाओं के समय की वस्तूएं देखीं जा सकती हैं। यहां आज भी हजारों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। 
 
5. मेहरानगढ़ का किला
मेहरानगढ़ का किला राजस्थान के जोधपुर में स्थित है।  यह किला मेहरानगढ़ राज्य के सबसे बड़े किलों में से एक है। यह एक पथरीली पहाड़ी पर जमीन से 125 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। इस किले का निर्माण राव जोधा ने 14वीं सदी में करवाया था। भारत के समृ‍द्धशाली अतीत के दर्शन इसी किले में होते हैं। 
 
6. सोनार का किला
सोनार का किला राजस्थान के जैसलमेर में स्थित है। इस किले की खासियत ये है कि जैसे ही सुबह सूरज की किरणें पड़ती हैं, यह सोने की तरह दमकता है, इसलिए इसे सोनार का किला कहते हैं। वैसे रेगिस्तान के बीच में स्थित होने से इसे रेगिस्तान का दुर्ग भी कहा जाता है। यह दुनिया के बड़े किलों में से एक है। इसमें चारों ओर 99 गढ़ बने हुए हैं। 
 
7 ग्वालियर का किला.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित इस किले का निर्माण राणा मानसिंह तोमर ने करवाया था। यह उत्तर और मध्य भारत के सर्वाधिक सुरक्षित किलों में से एक है। सुंदर स्थापत्य कला, दीवारों और प्राचीरों पर बेहतरीन नक्काशी,रंग रोंगन और शिल्प के कारण यह किला बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।
 
8 चित्तौडगढ़़ का किला.
राजस्थान के चित्तौडगढ़़ में स्थित यह किला 700 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। यह किला भारत के राजपूतों का गौरव है। यहां से कई राजपूत राजाओं ने मुगलों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। जमीन से 500 फुट की ऊंची पहाड़ी पर बना यह किला बेराच नदी के किनारे स्थि‍त है। 7वीं सदी से 16वीं सदी तक यह राजपूत वंश का महत्वतपूर्ण गढ़ हुआ करता था।
 
9 लाल किला. 
लाल किला दिल्ली का एक विश्व प्रसिद्ध किला है। इसका निर्माण तोमर राजा अनंगपाल ने 1060 में करवाया था। बाद में पृथ्वीराज चौहान ने इसे फिर से बनवाया और शाहजहां ने इसे तुर्क शैली में ढलवाया। लाल बलुआ पत्थरों और प्राचीर के कारण इसे लाल किला कहा जाता है। भारत के लिए यह किला ऐतिहासिक महत्व रखता है। भारत के प्रधानमंत्री लालकिले की प्राचीर पर ही 15 अगस्त को तिरंगा फहराते हैं। 
 
10 आगरा का किला.
उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित इस किले को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया है। पहले यह किला राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान के पास था, जिस पर बाद में महमूद गजनवी ने कब्जा कर लिया। इसी किले में भारत के मुगल शासक, बाबर, हुमायूं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां और औरंगजेब रहा करते थे और भारत पर शासन किया करते थे। अपने वास्तुशिल्प, नक्काशी और सुंदर रंग-रोगन के साथ इसकी भव्यता ने इसे देश के सभी किलों में से सबसे बेहतरीन बनाया है।
Advertising