जम्मू की नायिका भंवर सीरियल में

Saturday, Apr 04, 2015 - 04:01 PM (IST)

जम्मू : नटरंग जम्मू की कलाकार तजस्वी शर्मा हिंदी सीरियल ‘भंवर’ में मुख्य भूमिका में 4 अप्रैल को टीवी चैनल पर दिखाई जाने वाली किश्त में दिखेंगी। जम्मू की क लाकार तजस्वी शर्मा गत कई सालों से नटरंग के साथ जुडी हुई थीं। वह अपनी प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन करेंगी।

इस सीरियल की किश्त शनिवार राज 9 बजे दिखाई जाएगी। नटरंग जम्मू को तजस्वी शर्मा पर गर्व है। राष्ट्रीय चैनलों पर नटरंग में कार्य करने वाले भानू गोस्वामी, अंजली अबरोल, सुनील पलवल, नीलू डोगरा, मोहित शर्मा, मानसी शर्मा, एकता कौल, सुबह राजपूत, व पंकुश वर्मा प्रमुख हैं। तजस्वी शर्मा ने नटरंग के साथ 2008 में कलाकार के रूप में काम करना शुरू किया था और वह 40 से अधिक नाटकों में सराहनीय भूमिकाएं निभा चुुकी है।
 

Advertising