स्मृति ईरानी को ''ठुमकेवाली'' कहना गलत नहीं!

Thursday, Apr 02, 2015 - 02:56 PM (IST)

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने भी एक विवादित बयान दे दिया है।

दरअसल, मुंबई में गिरिराज सिंह के कॉमेंट को ''सेक्सिस्ट'' बताते हुए प्रदर्शन कर रहे संजय निरुपम से एक नीजि न्यूज ने पूछा कि आपने भी एक बार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को ''ठुमके वाली'' कहा था, क्या यह सेक्सिस्ट कॉमेंट नहीं है। इस पर संजय निरुपम ने कहा कि यह मामला कोर्ट में लंबित है, फिर भी मैंने इसे गलत नहीं मानता।

संजय ने अपनी बात के पक्ष में कहा, ''जो जैसा काम करता है, उस वजह से उसे वैसा बुलाना गलत नहीं। जैसे कि जर्नलिस्ट को जर्नलिस्ट कहना गलत नहीं है। जहां तक ठुमके की बात है, ठुमक चलत रामचंद्र तो अपने देश में भजन है। ठुमके को अपमानजक शब्द नहीं माना जा सकता।'' गौरतलब है कि एक बार संजय निरुपम ने टीवी डिबेट के दौरान स्मृति ईरानी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी।

वहीं, मुंबई में प्रदर्शन कर रहे संजय निरुपम और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाद में हिरासत में ले लिया गया। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली में वि_ल भाई पटेल हाउस परिसर स्थित गिरिराज सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन किया। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और गिरिराज सिंह के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। 

Advertising