राज बब्बर ने गिरिराज को कहा, पागल

Thursday, Apr 02, 2015 - 04:53 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्र में मंत्री गिरिराज सिंह को बयान देना काफी महंगा पड़ता दिखाई दे रहा है। उनकी इस टिप्पणी पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजबब्बर ने गिरिराज सिंह को पागल करार दे दिया है। उन्होंने कहा है कि उनका इलाज करवाया जाना चाहिए और उस पर जो खर्च आएगा हम वहन करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि गिरिराज के खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई करनी चाहिए। 
 
गौरतलब है कि गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह गोरी चमड़ी होने के कारण कांग्रेस अध्यक्ष बन गई हैं। गिरिराज ने यह बयान राजीव गांधी की शादी पर कटाक्ष करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि इस शादी को कोई मंजूर नहीं करता। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अगर वह गोरी चमड़ी की न होतीं तो क्या कांग्रेस सोनिया को अपना अध्यक्ष स्वीकार करती? उन्होंने आगे कहा कि राजीव ने अगर नाइजीरिया की महिला से शादी की होती तो क्या कांग्रेस उसे अपना नेता स्वीकार करती? इसके साथ ही गिरिराज ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि जिस तरह से मलेशिया के लापता विमान का आज तक पता नहीं चला उसी तरह से राहुल कहां गायब हैं किसी को मालूम नहीं।

 

Advertising