...तो इसलिए होते हैं भारत में बलात्कार!

Thursday, Apr 02, 2015 - 10:26 AM (IST)

नई दिल्ली: हमारे देश में जहां दिल्ली जैसी कैपिटल सिटी को ''रेप सिटी'' का नाम दिया गया है, तो आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि हमारे देश में हर मिनट, हर दिन में कितने रेप होते होंगे। दरअसल, रेप जैसे घिनौने अपराध को लेकर इन दिनों सोशल नेटवर्किंग साइट्स यू-ट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया गया है।

जिसमें रेप को लेकर लोगों की मानसिकता क्या है, उस पर उन्होंने ने अपनी-अपनी राय रखी है। कई लोगों का मानना है कि रेप के लिए लड़कियां जिम्मेदार होती है, क्योंकि वह फैशन करती है जिससे लड़के उत्तेजक हो जाते है और वह अपनी हवस को पूरा करने के लिए रेप करते हैं।

कईयों का कहना है कि रेप के लिए लड़की और लड़का दोनों जिम्मेदार होते है। जब एक लड़के से यह पूछा गया कि रेप कौन लोग करते हैं तो उन्होंने कहा कि रेप ज्यादातर अन-ऐज्युकेटेड लोग ही करते हैं।

वहीं, रेप पर रोक लगाने के लिए जब लोगों से सवाल किया गया तो सभी का कहना है कि इसे रोकने के लिए हमें लोगों को जागरूक करना होगा लोगों को इसके बारे में जानकारी देनी होगी। आप भी वीडियो में देख सकते हैं रेप पर क्या-क्या बोले लोग?

Advertising