J&K Flood: भूस्खलन के बाद मलबे में दबे बालक की खोज जारी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2015 - 02:51 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में पिछले दिनों हुए भूस्खलन के बाद मलबे के नीचे दबे एक बालक अवयस्क की खोज के लिए आज फिर से अभियान शुरू कर दिया गया है।  

गौरतलब है कि गत 30 मार्च को बडगाम जिले के चाडूरा गांव में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के बाद पहाड़ का मलबा एक घर के ऊपर गिर गया जिससे दो परिवारों के महिलाओं और बच्चों सहित 16 लोग मलबे के नीचे दब गए थे। 

राहत और बचाव अभियान के दौरान 15 लोगों के शव बरामद कर लिए गए थे जबकि 10 वर्षीय फैजल की तलाश की जा रही थी। खराब मौसम और फिर से भूस्खलन की वजह से कल शाम बचाव कार्य रोक दिया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फैजल की खोज आज सुबह फिर से शुरू कर दी गई है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News