‘मलयेशियाई विमान की तरह गायब हुए राहुल गांधी’

Wednesday, Apr 01, 2015 - 01:57 PM (IST)

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर ऐसी टिप्पणी की है, जिस वजह से हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है। उन्होंने सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर राजीव गांधी ने किसी नाइजीरियन महिला से शादी की होती, तो क्या पार्टी उस महिला का नेतृत्व स्वीकार करती। मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर नस्लीय टिप्पणी को लेकर काफी बवाल हो रहा है। 

गिरिराज सिंह ने हाजीपुर में कहा, अगर राजीव गांधी कोई नाइजीरियन लेडी से ब्याह किए होते, गोरी चमड़ी न होती तो कांग्रेस पार्टी उसका नेतृत्व स्वीकारती क्या? गिरिराज ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से मलयेशिया के लापता विमान का आज तक पता नहीं चला, उसी तरह से राहुल कहां गायब हैं, किसी को नहीं मालूम। 

Advertising