सुनसान भवन में ले जाकर स्कूल की छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म

Saturday, Mar 28, 2015 - 11:27 PM (IST)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में शनिवार को एक 15 वर्षीय लड़की के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म हुआ। यह जानकारी पुलिस ने दी है। यद्यपि घटना की सूचना उत्तरपाड़ा जिले से हासिल हुई। पुलिस ने कहा कि 9वीं कक्षा में पढऩे वाली लड़की को आरोपी सुनसान भवन में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने कहा, ‘‘दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें एक अदालत में पेश किया गया।’’घटना की जानकारी मिलने के बाद लड़की के परिवार के लोगों ने एफआईआर दर्ज कराया जिसके बाद गिरफ्तारी की गई। पीड़िता का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
Advertising