मिजोरम के राज्यपाल पद से हटाए गए अजीज कुरैशी

Saturday, Mar 28, 2015 - 04:49 PM (IST)

नई दिल्ली: मिजोरम के राज्यपाल अजीज कुरैशी को उनके पद से आज हटा दिया गया। राष्ट्रपति भवन से जारी प्रैस विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने कुरैशी को मिजोरम के राज्यपाल का पद छोडऩे का निर्देश दिया है। 

राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी को अगली व्यवस्था होने तक मिजोरम के राज्यपाल का काम देखने को कहा है। केंद्र में मोदी सरकार के बनने के बाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के समय नियुक्त हुए कुछ राज्यपालों ने इस्तीफा दे दिया था। गत 30 दिसंबर को कुरैशी का तबादला उत्तराखंड से मिजोरम कर दिया गया था।

Advertising