ये हैं देश की पहली महिला नौसेना अफसर, देश के लिए दिए प्राण

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2015 - 11:29 AM (IST)

पलवल: राजस्थान में शेखावाटी क्षेत्र के झुंझुनूं जिले के सेफरागुुवार गांव  के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट विजेन्द्र सिंह शेखावत की होनहार बेटी लेफ्टिनेंट किरण शेखावत भारतीय नौसेना के विशेष सर्च आप्ररेशन के दौरान अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहीद हो गई।

किरण शेखावत राजस्थान की पहली महिला नौसेना अफसर है जिसने देश की रक्षा करते हुए अपनी जान न्यौछावर की। किरण के पिता भारतीय नौसेना में अधिकारी रहे घर में देश सेवा के माहौल से किरण ने बचपन से नौसेना ज्वाइन करने की ठान ली थी। जून 2010 को  वह नौसेना में बतौर लेफ्टिनेंट आब्रजर्व के पद पर भर्ती हुई दो साल पहले ही उनकी शादी नौसेना में ही कार्यरत लेफ्टिनेंट विवेक सिंह से हुई।

गत सोमवार रात को किरण ने गोवा से एक  सर्व अभियान के लिए अपने दो अधिकारियों के साथ उड़ान भरी और कुछ ही क्षणों में विमान असंतुलित हो कर समुद्र की गहराइयों में जा पहुंचा। फ्लाइट कमांडर को मछुआरों ने बचा लिया जबकि किरण शहीद हो गई उनके एक साथी उदयपुर के अभिनव नागौरी भी शहीद हो गए है।

संभावना है कि शनिवार को उनका पार्थिव शरीर नौसेना के विशेष विमान से दिल्ली  के पालम हवाई अड्डे पर लाया जाएगा वहां से उनके शव को उनके ससुराल हरियाणा के पलवल के पास कुरथला ले जाया जाएगा जहां नौसेना के अधिकारी व जवान उनको सलामी  देंगे तथा राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News