‘सूंड’ वाली लड़की जन्मी, लोग बोले ‘गणेश गर्ल’

Saturday, Mar 28, 2015 - 05:01 AM (IST)

अलीगढ़: अलीगढ़ के कोठी लंकराम इलाके में वीरवार को एक ‘सूंड’ वाली लड़की का जन्म हुआ है। जब यह खबर लोगों के बीच फैली तो सभी वर्गों और मजहब के लोगों के बीच बच्ची की झलक पाने के लिए होड़-सी लग गई। स्थानीय लोगों ने इसे ‘गणेश गर्ल’ करार दिया।

ऐसे में इंडिया और आस्ट्रेलिया के बीच सैमीफाइनल मुकाबले का रोमांच पीछे छूट गया। लोगों में बच्ची की झलक पाने का उन्माद ऐसा था कि प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। दरअसल लड़की की नाक इतनी लंबी है कि चेहरा छिप जा रहा है। लड़की के चेहरे पर ऐसा लग रहा था कि हाथी की सूंड लटक रही है। डाक्टरों का कहना है कि ऐसा जीन परिवर्तन के कारण हुआ है। डाक्टरों ने बताया कि ऐसा कुपोषण और प्रदूषण लेवल बढऩे के कारण होता है।
 
Advertising