PM मोदी ने राष्ट्रपति को कहा ''''Thanks''''

Friday, Mar 27, 2015 - 07:17 PM (IST)

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाजपेयी को उनके निवास पर जाकर ‘भारत रत्न’ देने के लिए राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि  वाजपेयी करोड़ों लोगों के प्रेरणा स्रोत हैं। उनका जीवन देश के लिए समर्पित रहा है। वाजपेयी को भारत रत्न देने की घोषणा गत वर्ष 24 दिसंबर को उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर हुई थी। उनके साथ ही काशी ङ्क्षहदू विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित मदन मोहन मालवीय को भी यह सम्मान देने की घोषणा गई थी।
 
वाजपेयी को भारत रत्न देने की मांग लंबे समय से हो रही थी और मोदी सरकार ने इस पर मुहर लगा दी। पूरे पांच साल चलने वाली देश की पहली गैर कांग्रेसी सरकार के मुखिया रहे वाजपेयी अपने नाम, व्यक्तित्व और करिश्मे के बूते भारतीय राजनीति के शिखर पर पहुंचे और उन्होंने अपनी वाक्पटुता से विरोधियों को भी अपना मुरीद बनाया। भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक,  कवि और कई भाषाओं के ज्ञाता वाजपेयी गांधी-नेहरू परिवार के बाहर देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री रहे।
 
कई वर्षों से अस्वस्थ चल रहे वाजपेयी 1996 से लेकर 2004 तक तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। वाजपेयी ने 2005 में राजनीति से संन्यास ले लिया। उसी समय राज्यसभा को संबोंधित करते समय तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वाजपेयी को वर्तमान राजनीति का भीष्म पितामह कहा था।
 
Advertising