वाजपेयी को आज दिया जाएंगा भारत रत्न

Friday, Mar 27, 2015 - 04:39 AM (IST)

नई दिल्ली: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को आज भारत रत्न पुरस्कार से नवाजा जाएगा। यह पुरस्कार कार्यक्रम उन्ही के आवास पर शाम 5:30 बजे होगा। वहीं शिक्षाविद् महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को 31 मार्च को यह पुरस्कार दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने 25 दिसंबर को इन दोनों विभूतियों को भारत रत्न देने का ऐलान किया था। इसी दिन दोनों का जन्मदिन है। महामना और अटल इस पुरस्कार से सम्मानिंत होने वालेे 44वीं व 45वीं हस्ती हैं। 

बीते कई वर्षो से विभिन्न पार्टियों के राजनेताओं सहित समाज के हर तबके द्वारा वाजपेयी को भारत रत्न देने की मांग की जा रही थी। वह साल 1996 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने। इसके बाद साल 1998-2004 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। वाजपेयी भारत रत्न ग्रहण करने वाले देश के सातवें प्रधानमंत्री होंगे। इससे पहले जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मोरारजी देसाई, लाल बहादुर शास्त्री तथा गुलजारीलाल नंदा को यह सम्मान मिल चुका है। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने का वादा किया था। वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालयके संस्थापक थे।
Advertising