नन गैंगरेप मामला: मुंबई में एक आरोपी सलीम गिरफ्तार!

Thursday, Mar 26, 2015 - 12:27 PM (IST)

मुंबई: पश्चिम बंगाल में एक नन से बलात्कार मामले के एक संदिग्ध को मुंबई में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस की मदद से पश्चि‍म बंगाल सीआईडी ने नगपाड़ा से मोहम्मद सिकंदर शेख उर्फ मो. सलीम को गिरफ्तार किया है। सलीम बंगाल का रहने वाला है। सीआईडी की टीम उसे मुंबई से कोलकाता ला रही है, जहां उससे आगे पूछताछ की जाएगी।

गौरतलब है कि बीते 13 मार्च की रात नदिया के एक कॉन्वेंट में बदमाशों के एक गैंग ने 72 साल की नन से गैंगरेप किया था। सीसीटीवी फुटेज में तीनों बदमाशों की तस्वीर सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस और सीआईडी आरोपियों की तलाश कर रही थी। बताया जाता है कि सलीम का चेहरा फुटेज में एक बदमाश से मेल खाता है, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है।

Advertising