15 वर्ष में हुई प्रमुख विमान दुर्घटनाएं

Wednesday, Mar 25, 2015 - 12:04 PM (IST)

नई दिल्ली : बार्सिलोना से डूसेलडोर्फ जा रहा लुफ्तासा एयरलाइंस का विमान दक्षिणी फ्रांस में आज दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमे सवार 148 यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। इसके अलावा पिछले 15 वर्षो में दुनिया में हुई विमान दुर्घटनाओ का विवरण इस प्रकार है: 

17 जुलाई 2014: मलेशियाई एयरलाइन्स के विमान एमएच 17 को यूक्रेन में गोली मारकर गिरा दिया गया और इस घटना में इस विमान में सवार सभी 28 यात्रियों की मौत।

08 मार्च 2014: मलेशियाई एयरलाइन्स का विमान एमएच370 कुआलापुर से बीजिंग जाते समयलापता। इस विमान में 23 यात्री सवार थे। इस विमान का अभी तक पता नहीं चल सका है। 

03 जून 2012: डाना एयर का विमान एमडी-83 नाइजीरिया के सबसे बडे शहर लागोस मे दुर्घटनाग्रस्त। इसहादसे में विमान में सवार सभी 153 लोग मारे गये। 

20 अप्रैल 2012: भोजा एयर बोइंग 737 पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के निकट गेहूं के खेतों के निकट दुर्घटनाग्रस्त। इस हादसे में 127 लोगों की मौत। 

1 जनवरी 2011: ईरान एयर बोइंग 727 ईरान के उत्तरपश्चिमी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त। इस हादसे में 77 लोगों की मौत। 

12 मई 2010: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से लीबिया के त्रिपोली जा रहा अफ्रीकिया एयरवेज का विमान रनवे से एक मील की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त। इस हादसे में 103 लोगों की मौत। 

10 अप्रैल 2010: पोलैंड के राष्ट्रपति लेच काजन्सकी का विमान रूसी शहर स्मोलेन्सक में दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 लोगों की मौत। 

30 जून 2009: यमनिया एयरबेस 310 हिंद महासागर में दुर्घटनाग्रस्त होने से 153 लोगों की मौत। 

19 फरवरी 2003: ईरानी रेवोल्यूशनरी गार्ड का सैन्य विमान पहाडी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से 275 यात्रियों की मौत।

25 मई 2002: चीन एयरलाइन्स बोइंग 747 ताइवान स्ट्रेट में दुर्घटनाग्रस्त होने से 225 मरे।

12 नवबर 2001: अमेरिकी एयरलाइन्स एयरबस ए300 न्यूयार्क शहर में जेकेएफ हवाई अड्डे से उडान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त होने से 265 यात्रियों की मौत। 

Advertising