सेक्स की चाहत में भूल गए पुलिस कर्मी ऑन ड्यूटी, फिर..

Saturday, Mar 21, 2015 - 07:16 PM (IST)

कोडरमा. झारखंड में पुलिस की खाकी वर्दी फिर से शर्मशार हुई है। यहां एक बार फिर पुलिस का लचर रवैया सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोडरमा डिस्ट्रिक्ट जेल का एक कैदी अकेले ही जेल पहुंचा क्योंकि उसको लेकर आने वाले पुलिसकर्मियों ने सेक्स वर्कर्स के साथ रात बिताने का फैसला किया था। पुलिस वाले कैदी को जेल ले जाने के बजाय उसे आधे रास्ते में ही छोड़कर पश्चिम बंगाल चले गए , क्योंकि वे सेक्स वर्कर्स के साथ रात बिताना चाहते थे।
 
कैदी का मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। कैदी बीमार था इसलिए उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया था। इस बारे में कोडरमा जिले के एसपी ने बताया कि कैदी बिजू यादव हॉस्पिटल से वापस जेल ले आया जा रहा था। उसके साथ पुलिसकर्मियों की एक टीम भी थी। उन्होंने हाजिबगढ़ में डिनर किया और इसके बाद वे पश्चिम बंगाल के लिए निकल गए क्योंकि वे सेक्स वर्कर्स के साथ रात बिताना चाहते थे। बिजू अकेले जेल वापस लौटा। इसके लिए जिम्मेदार पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया गया है और घटना की जांच के लिए कमेटी बनाई है।
Advertising