क्यों डरते हैं आज भी काली बिल्ली से, जानें रहस्य

Saturday, Mar 21, 2015 - 06:00 AM (IST)

नई दिल्ली: भारत के लोग आज भी ऐसे कई शकुन-अपशकुन में विश्वास रखते हैं जिनके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है। आइए डालते है एक नजर इन अंधविश्वासों पर:-


1.
अगर काली बिल्ली रास्ता काटे तो अपशकुन होता है। इसे प्रकोप से बचने के लिए आपको 10 कदम पीछे जाना होता है।


2.
अगर कोई घर से बाहर जा रहा है तो उससे कभी यह सवाल नहीं पूछें, ''आप कहां जा रहे हैं?'' ऐसा माना जाता है कि इससे वह जिस काम से जा रहा है, वह सफल नहीं होता।


3.
एग्जाम या किसी काम से पहले एक चम्मच चीनी मिला दही खाना शुभ होता है।


4.
गिफ्टिंग अमाउंट में 1 रुपया जोड़ना भी शुभ माना जाता है। इस 1 रुपए को अच्छी किस्मत की निशानी समझा जाता है। 51, 101 की संख्याएं 50 या 100 से ज्यादा शुभ मानी जाती हैं।


5.
अगर प्रार्थना करते वक्त दीया बुझ जाए तो माना जाता है कि जिसके लिए प्रार्थना की जा रही थी उस शख्स की मौत हो जाएगी।


6.
मंगलवार को बाल कटवाना भी अपशकुन होता है। इस दिन तो बार्बर शॉप्स भी बंद रहती हैं।


7.
बिल्ली का रोना भी बहुत बड़ा अपशकुन माना जाता है।


8.
अगर दूध का दांत टूट जाए तो उसे मिट्टी में दबा देना चाहिए।


9.
उलटे हाथ से कोई चीज़ देना या लेना भी बुरा माना जाता है।


10.
अगर आप ऑड नंबर्स में छींकते हैं तो माना जाता है कि कुछ बुरा होने वाला है।


11.
अगर आपकी सीधी हथेली (महिलाओं की उलटी हथेली) में खुजली हो तो माना जाता है कि आपको पैसा मिलने वाला है।


12.
कहा जाता है कि सुबह-सुबह देखे गए सपने सच होते हैं।


13.
कुछ लोग कांच के टूटने को बुरा मानते हैं तो कुछ इसे अच्छा समझते हैं।

Advertising