वीडियो में देखिए: मजनू आशिक की पिटाई, घसीट कर ले गई थाने

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2015 - 05:25 PM (IST)

करनाल: हरियाणा के करनाल मे पंहोडी गांव की रहने वाली एक लड़की ने एक युवक द्वारा उसका हाथ पकड़ने पर उसकी जमकर पिटाई की और फिर उसका कॉलर पकड़कर उसे नजदीक ही बस स्टैंड चौंकी ले गई।

आप खुद ही इस वीडियो में देखिए कि किस तरह लड़की छेड़खानी करने वाले लड़के को थप्पड मारती हुई पुलिस चौंकी ले पहुंची। लड़की ने बताया कि वे बस पर चढ़ रही थी कि पीछे से आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ बतमीजी  करनी शुरू कर दी। दूसरी ओर पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हरियाणा में छेड़छाड़ की घटनाए दिन प्रतिदिन बढती ही जा रही है। यमुनानगर के विश्वकर्मा चौक स्थित भी जनता ने 5 मनचलों की जमकर पीटाई कर दी थी। इन पर आरोप था कि यह लोग रोजाना स्कूल कालेज आने-जाने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ करते थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News